झांसी,07 जुलाई 2025 (ए)। यूपी के झांसी में 90 वर्षीय एक महिला की मौत की खबर मिलते ही घर में रिश्तेदारों और दोस्तों का आना शुरु हो गया. महिला को मृत मानकर परिजनों का रोना-धोना भी शुरू हो गया. लेकिन तभी अचानक उसकी सांसें चलने लगीं. वो आंख खोलकर बोलने लगी. ये देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा हो गए. बाद में उन्होंने इसे ‘चमत्कार’ कहकर मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू कर दी दरअसल, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भोजला में रहने वाली 90 वर्षीय माया देवी अपने परिवार के साथ सालों से रहती आ रही हैं. उनके तीन बेटे है, जिसमें बड़ा बेटा बृज किशोर ग्रासलैंड से रिटायर्ड है. मझला बेटा रामगोपाल और छोटा बेटा राम किशन मजदूरी करता है. पूरे परिवार में लगभग 150 लोग हैं.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur