Breaking News

रायपुर@ डीएपी की कमी से न घबराएं किसान

Share

@ छत्तीसगढ़ सरकार ने एनपीके -एसएसपी के बढ़ाए लक्ष्य
@ चालू खरीफ सीजन में बांटे जाएंगे 17.18 लाख मिट्रिक टन उर्वरक
रायपुर,03 जुलाई 2025 (ए)।
देश में डीएपी खाद के आयात में कमी के चलते चालू खरीफ सीजन में राज्य में डीएपी की आपूर्ति प्रभावित होने का वैकल्पिक मार्ग छत्तीसगढ़ सरकार ने निकाल लिया है। किसानों को डीएपी खाद की किल्लत के चलते परेशान होने की जरूरत नहीं है। डीएपी के बदले किसानों को भरपूर मात्रा में इसके विकल्प के रूप में एनपीके और एसएसपी खाद की उपलब्धता सोसायटियों के माध्यम सुनिश्चित की जा रही है। डीएपी की कमी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एनपीके (20ः 20ः013) और एनपीके (12ः32ः13) के वितरण लक्ष्य में 3.10 लाख मेट्रिक टन तथा एसएसपी के वितरण लक्ष्य में 1.80 लाख मेट्रिक टन की वृद्धि करने के साथ ही इसके भण्डारण एवं वितरण की भी पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की है। एनपीके और एसएसपी के लक्ष्य में वृद्धि होने के कारण चालू खरीफ सीजन में विभिन्न प्रकार के रासायनिक उर्वरकों का वितरण लक्ष्य 14.62 लाख मेट्रिक टन से 17.18 लाख मेट्रिक टन हो गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर-रामानुजगंज@ स्टंटबाजों पर पुलिस की गाज,चालक के खिलाफ एफआईआर

Share एक्सयूवी-700 के दरवाजे और सनरूफ खोलकर एनएच-343 पर कर रहा था खतरनाक ड्राइविंग,वीडियो वायरल …

Leave a Reply