Breaking News

लखनपुर@सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की हुई मौत जांच में जुटी पुलिस

Share


लखनपुर,12 जून 2025 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी मुख्य मार्ग में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 वाहन ,शव वाहन और पुलिस मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के मुताबिक 12 जून दिन गुरुवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 15 डी ए 1686 में तीन लोग सवार होकर लखनपुर से ग्राम तुनगुरी जा रहे थे इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरे और सर सहित शरीर में गंभीर चोट लगने पर बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों का नाम विजय यादव पिता स्वर्गीय दीप नारायण यादव, सतनारायण पिता कवल साय 65 वर्ष, ग्राम तुनगुरी थाना दारिमा निवासी संजय पिता रतिराम उम्र 22 वर्ष ग्राम पेंडरखी थाना जयनगर जिला सूरजपुर निवासी बताया जा रहा है। पुलिस और डायल 112 टीम के द्वारा तीनों मृतकों के शव को शव वाहन में लखनपुर अस्पताल भिजवाया गया जहां शवों के मर्चुरी में रखा गया है।लखनपुर पुलिस दुर्घटना कारीत ट्रैक्टर वहान की तलाश में जुटी है। सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद परिवारजनों और गांव में मातम पसर गया।


Share

Check Also

कोरिया/पटना@ 14 महीने से ट्रांसफार्मर की बदहाली, अब 150 परिवारों का सब्र टूटा!

Share सात दिन की मियाद भी बेअसर, 26 अक्टूबर को विद्युत कार्यालय की अनिश्चितकालीन तालाबंदी …

Leave a Reply