Breaking News

अम्बिकापुर@रात में तबियत बिगडऩे पर इलाज कराने गई महिला के घर से 3.50 लाख की चोरी

Share


अम्बिकापुर,12 जून 2025 (घटती-घटना)। श्रम विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी के सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। 10 जून की रात को तबियत बिगडऩे पर महिला कर्मचारी सुखरी स्थित स्वास्थ्य केन्द्र इलाज कराने गई थी। इधर चोरों ने दरवाजे का कुंडी तोडकर 1.50 लाख नकदी समेत सोने-चांदी का जेवरात पार कर दिया है। कुल चोरी 3.50 लाख की बताई जा रही है। महिला ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार चिन्तामणी दास पिता मंगल दास गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलंगापारा की रहने वाली है और श्रम विभाग में कार्यरत है। वह 10 जून की रात को घर में थी। तबियत बिगडऩे पर रात करीब 11 बजे वह इलाज कराने प्राथमिक चिकित्सालय सुखरी गई थी। इस दौरान घर में ताला बंद था। इलाज कराकर वह सुबह करीब 4.30 बजे वापस चौटी तो घर के दरवाजे का कुंडी टूटा हुआ था। अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी में रखे 1.50 लाख नकदी समेत सोने का मंगल सूत्र 2 नग, कान का टप्स, नाक का, नथिया 2 नग चोरी कर ले गए हैं। कुल चोरी 3.50 लाख की बताई जा रही है। महिला ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 305 (ए), 331 (4) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply