Breaking News

मनोरंजन @ सोनाक्षी सिन्हा की निकिता रॉय का ट्रेलर हुआ जारी27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फिल्म

Share


अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पिछली बार फिल्म काकुडा में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म 12 जुलाई, 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज हुई थी, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया। अब सोनाक्षी जल्द ही फिल्म निकिता रॉय के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करती हुई नजर आएंगी।यह फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि इसके जरिए सोनाक्षी करीब 3 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। अब निर्माताओं ने निकिता रॉय का ट्रेलर जारी कर दिया है। इस मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म का निर्देशन सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा कर रहे हैं।सोनाक्षी के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, सुहैल नय्यर और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। सोनाक्षी ने ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, एक ऐसी दुनिया में आइए, जहां हकीकत धुंधली और अज्ञात हावी हो जाता है। रोमांच और दिमाग घुमा देने वाले रहस्य के लिए तैयार हो जाइए। निकिता रॉय को 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 17 JUNE 2026

Share 17 JUNE 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply