अम्बिकापुर 10 फरवरी 2022(घटती-घटना)। अलग-अलग घटनाओं में कीटनाशक पीने से गंभीर हुए युवक-युवती की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जानकारी के अनुसार सूरजपुर थाना अंतर्गत ग्राम सिरसी निवासी अलताब पिता असगर हुसैन 23 वर्ष 31 जनवरी को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। इसी बीच युवक ने फोन कर भाई साजिद को बताया कि उसे ढूंढने का प्रयास ना करें सुबह खुद ब खुद आ जाउंगा। इधर पिता व भाई उसे ढूंढने निकले जैसे ही जूना पारा पहुंचे तो देखा अलताब बिजली टावर के पास अचेत पड़ा हुआ था व पास में कीटनाशक की शीशी पड़ा था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह मौत हो गई।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur