Breaking News

अम्बिकापुर @ सरगुजा बास्केटबॉल लीग का समापन, विजेता खिलाडिय़ों को मिला मेडल व ट्रॉफी

Share



अम्बिकापुर,07 जून 2025 (घटती-घटना)। अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में विगत दिनों से चल रही सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा बास्केटबॉल लीग प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ।
समापन समारोह में भाजपा नेता के पार्षद आलोक दुबे,आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी,निशांत सिंह गोल्डी उपस्थित रहे। आलोक दुबे ने बताया कि सरगुजा जिला के बास्केटबॉल खिलाडिय़ों द्वारा विगत दिनों से चल रही लीग प्रतियोगिता में काफी उत्साह देखने को मिला। इन छोटे-छोटे बच्चों को देखकर काफी अच्छा लगा रहा है। आज कि इस युग में सारे बच्चे घर में मोबाइल और टीवी पर लगे हुए हैं परंतु ये बच्चे सुबह शाम ग्राउंड आ रहे हैं या काफी अच्छी बात है। कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अंडर-12 सरगुजा फायर फाइटर विजेता व ग्रीन फाइटर उपविजेता, अंडर-14 सरगुजा इंदूमिनाटिस विजेता व सरगुजा चैलेंजर्स उपविजेता,अंडर -19 बास्केटबॉल लास्ट विजेता व सरगुजा हुपर्स एवं बालक वर्ग में अंडर-12 सरगुजा चैंपियन विजेता व सरगुजा स्टार उपविजेता अंडर -17 सरगुजा शूटर विजेता व आईपीएस क्लब उपविजेता रही। प्रतियोगिता के आयोजन समिति में रजत सिंह, नीलू सिंह,नेहा सिंह,कृष्णकांत ताम्रकार, आकाश गुप्ता,प्रिया जायसवाल, खुशबू गुप्ता,स्नेहा, प्रतीक्षा गुप्ता थे।


Share

Check Also

कोरिया/पटना@ 14 महीने से ट्रांसफार्मर की बदहाली, अब 150 परिवारों का सब्र टूटा!

Share सात दिन की मियाद भी बेअसर, 26 अक्टूबर को विद्युत कार्यालय की अनिश्चितकालीन तालाबंदी …

Leave a Reply