Breaking News

अम्बिकापुर@युक्तियुक्तकरण के कार्य में लापरवाही पर लिपिक को किया गया निलंबित

Share


अम्बिकापुर,07 जून 2025 (घटती-घटना)। युक्तियुक्तकरण हेतु विषयवार अतिशेष व्याख्याताओं की सूची एवं विद्यालयवार विषयवार रिक्त पदों की सूची संधारनण में व्यापक अनियमितता पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंबिकापुर में पदस्थ स्थाना शाखा के प्रभारी लिपिक को निलंबित किया गया है। उक्त कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई है। लिपिक पर आरोप है कि विषयवार संधारित रिक्त पदों की सूची में उन शालाओं को भी शामिल किया गया है जहां पूर्व से ही उस विषय के व्याख्यता पदस्थ होने के कारण पद रिक्त नहीं है। संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग को प्रेषित अतिरिक्त अतिशेष व्याख्याताओं की सूची से कुछ अतिरिक्त अतिशेष व्याख्याताओं की पूर्ण सूची काउंसलिंग दिनांक तक संभागीय कार्यालय को प्रेषित नहीं की गई। इस कार्य में लापरवाही पाए जाने पर डीईओ ने बृज किशोर तिवारी सहायक ग्रेड-2 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर निलंबन की कार्रवाई की है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply