Breaking News

अंबिकापुर @ कीटनाशक का सेवन की युवती की इलाज के दौरान मौत

Share


  • अंबिकापुर,06 जून 2025 (घटती-घटना)। कीटनाशक का सेवन की युवती को इलाज के बाद सांस लेने में दिक्कत होने पर स्वजन होली क्रॉस अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिला के बरियो पुलिस चैकी अंतर्गत ग्राम बादा की मुनिया यादव पिता शोभनाथ पावले 24 वर्ष की दिमागी हालत करीब 3 माह से ठीक नहीं थी। डेढ़ सप्ताह पहले देर रात 12 बजे वह कीटनाशक का सेवन कर ली थी। स्वजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराए थे, यहां तीन दिनों तक चले उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे मेकाहारा के लिए रेफर कर दिया था। मेकाहारा अस्पताल में 12 दिनों तक चले उपचार के बीच वह ठीक हो गई थी। इसके बाद चिकित्सक ने आवश्यक दवा देकर डिस्चार्ज कर दिया था, जिस कारण स्वजन उसे घर लेकर आ गए थे। गुरूवार को सांस लेने में दिक्कत होने पर युवती को लेकर स्वजन होलीक्रॉस अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।

Share

Check Also

बैकुंठपुर@भाजपा जिला कोरिया की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ से शक्ति केंद्र तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Share मंडलवार समीक्षा,आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार,बैठकों में उपस्थिति को लेकर भी जारी हुए निर्देश …

Leave a Reply