Breaking News

अंबिकापुर @ बाइकों की भिड़ंत में घायल एक युवक की मौत

Share


  • अंबिकापुर,06 जून 2025 (घटती-घटना)। बाइक को घर के अंदर करने के लिए मोड़ रहे युवक को एक अन्य बाइक सवार ठोकर मार दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।
    जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिला के प्रतापपुर थाना अंतर्गत ग्राम गणेशपुर निवासी वंशस्वरूप पिता गुरूदयाल 39 वर्ष, शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहता था। गुरूवार की रात को करीब 9-10 बजे वह गांव से घूमकर वापस ससुराल घर में आया और मोटरसायकल को अंदर करने के लिए मोड़ रहा था, इसी दौरान गांव का ही बादल नामक व्यक्ति तेज रफ्तार में मोटरसायकल चलाते हुए वंशस्वरूप को ठोकर मार दिया,जिससे दोनो फेंका गए। इस दौरान हुई आवाज को सुनकर वंशस्वरूप की पत्नी बाहर निकली तो उसका पति और बादल दोनों ही बाहर घायल अवस्था में पड़े थे। सूचना मिलने पर बादल के परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं वंशस्वरूप को निजी वाहन से होलीक्रॉस अस्पताल लेकर स्वजन पहुंचे, यहां इलाज के दौरान देर रात 11.46 बजे चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया

Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply