- नए थाना भवन हेतु विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण की रखी गई नीव
- नए थाना भवन हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त होने पश्चात मठपारा मे थाना मणिपुर हेतु जमीन किया गया था आबंटित
- मणिपुर थाना भवन उच्च स्तरीय एवं वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप होगा…

अंबिकापुर,06 जून 2025(घटती-घटना)। पुलिस मुख्यालय रायपुर से स्वीकृति मिलने के पश्चात मणिपुर थाना के लिए नए भवन का निर्माण किया जाएगा,उक्त भवन के निर्माण कार्य के लिए आज दिनांक कों मुख्य अतिथि माननीय श्री चिंतामणी महाराज सांसद सरगुजा,वशिष्ठ अतिथि माननीय श्री राजेश अग्रवाल विधायक अंबिकापुर,माननीया श्रीमती निरुपम सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत सरगुजा,माननीया श्रीमती मंजूषा भगत महापौर अंबिकापुर, कलेक्टर जिला सरगुजा श्री विलास भोस्कर (भा.प्र.से.),वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.),आयुक्त नगर निगम श्री डी. एन. कश्यप के गरिमामयी उपस्थिति मे भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न कर निर्माण की नीव रखी गई।
जिले के शहरी क्षेत्र में स्थित मणिपुर थाना अस्थाई भवन में संचालित हो रहा था। जिसमे वर्तमान आवश्यकता के अनुरूप से जगह कम था, तत्सम्बन्ध मे नया थाना भवन के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर पुलिस मुख्यालय भेजा गया था। उक्त प्रस्ताव पर स्वीकृति एवं जमीन आबंटन पश्चात मठपारा मे थाना भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों,वरिष्ठ अधिकारियो एवं पुलिस स्टाप की मौजूदगी में विधि विधान से पूजा करते हुए नए थाना भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम किया गया।मणिपुर थाना भवन उच्च स्तरीय एवं वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप होगा। आपराधिक गतिविधियों पर होगी पैनी नजर थाना मणिपुर एक बड़ा थाना क्षेत्र है, जिसको अपना नया थाना भवन प्राप्त होने से जनसुविधाओं का विस्तार किया जा सकेगा, नए थाना भवन के बन जाने से अपराधियों पर पैनी नजर रखकर अपराध में कमी लाई जा सकेगी।
भूमिपूजन समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलाक सिंह ढिल्लों, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक गौरव कुमार पाण्डेय, यातायात शाखा प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह, थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा,थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, रघुनाथपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आर. एन. पटेल,सहायक उप निरीक्षक शौकीलाल राज, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/ कर्मचारी सहित थाना मणिपुर स्टाप उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur