Breaking News

गुरुग्राम@ महिला टीचर ने बारहवीं कक्षा के छात्र संग दुष्कर्म किया

Share

गुरुग्राम,06 जून २०२५(ए)। बीते कुछ दिनों से गुरु-शिष्य के रिश्तों को शर्मसार करने के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। आए दिन गुरु-शिष्य के रिश्तों को तार-तार करने के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के गुरुग्राम से सामने आया है, जहां 12वी के छात्र के साथ मैडम का होटल में संबंध बनाने के मामला का खुलासा हुआ है। फिलहाल मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मामला गुरुग्राम के रेवाड़ी का है,जहां एक नामी स्कूल की शादीशुदा महिला ने अपने एक स्टूडेंट के साथ कई बार संबंध बनाए हैं। बताया जा रहा है कि लेडी टीचर होटल में कमरा बुक करवाती थी और अपना रिश्तेदार बताकर उसे कमरे तक ले जाती थी और यहां उसके साथ संबंध बनाती थी। वहीं, इस बात का खुलासा भी हुआ है कि संबंध बनाने के बाद शिक्षिका छात्र को परीक्षा में अच्छे नंबर दिलाने का झांसा देती थी। मामला सामने आने के बाद परत दर परत शिक्षिका के कई कारनामों का खुलासा हो रहा है। बताया गया कि महिला टीचर ने नाबालिग स्टूडेंट को क्लासवर्क के बहाने अपने घर बुलाया था। इसी दौरान पहली बार छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। इसके लिए आरोपी महिला,छात्र को एग्जाम में अच्छे नंबर दिलाने का लालच देती थी। आरोप है कि महिला ने छात्र को बार-बार अपने घर और अलग-अलग होटलों में बुलाकर उनका यौन शोषण किया। बताया जा रहा है कि महिला टीचर होटल में रूम बुक करने के लिए छात्र को अपना रिश्तेदार बताती थी। इस दौरान वो नकद पैसे देती थी,जिससे कि कोई डिजिटल सबूत न रहे। वहीं, इस बीच महिला का अपने पति से झगड़ा हो गया था। इसके बाद टीचर धारूहेड़ा की एक सोसाइटी में नए घर में रहने लगी। अब उसने छात्र को घर पर बुलाकर दुष्कर्म करना शुरू कर दिया।
मामले की जानकारी होने पर नाबालिग छात्र के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply