Breaking News

नई दिल्ली@ जब वकीलों से तंग आ गए सुप्रीम कोर्ट के जज

Share

नई दिल्ली,06 जून 2025 (ए)। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जब वकीलों से ही जज तंग आ गए। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को वकीलों के बारी-बारी से दलीलें पेश करने की बढ़ती प्रथा पर निराशा जाहिर की। जज ने कहा,10 लोग हमारी तरफ देखते हैं और चिल्लाते हैं। सब एक ही साथ दलील पेश करने लगते हैं।
जस्टिस अहसा नुद्दीन अमा नुल्लाह और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली एक आपराधिक विशेष अनुमति याचिका (एस एल पी) पर सुनवाई कर रही थी जिसने सुपारी के कथित अवैध कारोबार के आधार पर याचिकाकर्ता से जब्त किए गए वाहन और सामान की कस्टडी उसे देने से इनकार कर दिया था।
वकीलों से तंग आ गए जज
सुप्रीम कोर्ट में जज की बेंच के सामने इस मामले में याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व करने वाले कई वकील एक साथ बोलने लगे। सभी वकील एक साथ ही अपनी-अपनी दलील पेश करने लगे. इसी के बाद बेंच ने हस्तक्षेप किया और कड़ी फटकार लगाई।
10 लोग हमारी तरफ देखते हैं और चिल्लाते हैं
जस्टिस भट्टी ने कहा, एक ही वकील एक बार में बोलें, सुप्रीम कोर्ट में किसी तरह मैं इस बात को समझ नहीं पा रहा हूं कि एकदम से 10 लोग हमारी तरफ देखते हैं और चिल्लाते हैं, हमें कौन सी आवाज सुननी है? उन्होंने आगे कहा, ऐसे स्टाइल से मैंने याचिकाकर्ता की मदद से ज्यादा उसी को नुकसान होते देखा है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@दिल्ली,बेंगलुरु समेत कई राज्यों में फैला नकली कैंसर दवाओं का सिंडिकेट

Share 90 से अधिक अस्पताल जांच के दायरे मेंनई दिल्ली,15 सितम्बर 2026। बेंगलुरु और दिल्ली …

Leave a Reply