Breaking News

सूरजपुर,@एसपी के बल्ले पर लगी गेंद और पुलिस प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Share


सूरजपुर,06 जून 2025 (घटती-घटना)। पुलिस प्रीमियर लीग रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन 25 जून 2025 को किया गया, सूरजपुर एसपी के द्वारा मैच का शुभारंभ अपने बल्ले से गेंद को बाउंड्री लाइन पहुंच कर किया गया। इस टूर्नामेंट को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया और इस टूर्नामेंट के शुरू होने से शहर वालों को इस क्रिकेट प्रतियोगिता को देखने का मौका भी मिलेगा।
डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने पुलिस लाइन पर्री में सूरजपुर पुलिस प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरूवार, 05 जून 2025 को किया। उद्घाटन कार्यक्रम में डीआईजी/एसएसपी ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी को बेहतर टीमवर्क से जोड़ना और शारीरिक व मानसिक फिटनेश को बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि यह आईपीएल की तर्ज पर सूरजपुर पुलिस प्रीमियर लीग (एसपीपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई है जिसमें पुलिस अनुभाग अन्तर्गत आने वाले थानों में पदस्थ अधिकारी व जवानों की टीम क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले रही है। पुलिस अधिकारी-कर्मचारी लगातार ड्यूटी में डटे रहते है ऐसे में उन्हें रिलेक्स देने का यह एक मजबूत जरिया है। खेलकूद से उनका मानसिक तनाव दूर होगा साथ ही पुलिस जवानों के शारीरिक व मानसिक फिटनेश को बरकरार रखने को लेकर भी इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है। प्रतियोगिता का पहला मैच प्रतापपुर पैंथर्स व होमगार्ड होक्स के मध्य खेला गया। इसमें प्रतापपुर पैंथर्स ने होमगार्ड होक्स को 18 रनों से पराजित किया। इस रोमाचंक मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुचे थे। इस प्रतियोगिता को लेकर रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी ने व्यापक त्यौहारी कराई और सभी मैच दुधियां रौशनी में खेली जा रही है। क्रिकेट टीम में डीएसपी स्तर से लेकर आरक्षकगण शामील है। यह सूरजपुर पुलिस का सराहनीय कदम है जो इस प्रकार के टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है। इस दौरान सीएसपी एस.एस.पैंकरा, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा,एसडीओपी प्रतापपुर सौरभ उईके,पुलिस के अधिकारी व जवान, पुलिस के परिजन सहित काफी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@अंडा नहीं मिला तो 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक

Share लखनपुर के जमगला गांव की घटना,पुलिस व ग्रामीणों की समझाइश के बाद सुरक्षित उतारा …

Leave a Reply