च΄डीगढ़ 09 फरवरी 2022। प΄जाब का΄ग्रेस प्रधान नवजोत सि΄ह सिद्धू एक बार फिर से सुर्खियो΄ मे΄ है΄। सिद्धू ने बुधवार को एक वीडियो ट्वीट करके खुद को प΄जाब का सच्चा सपूत होने का दावा किया है। सिद्धू ने इस वीडियो के माध्यम से अपना पूरा राजनीतिक सफर कुर्बानी वाला दर्शाने का प्रयास किया है। यही नही΄ उन्हो΄ने अपने आलोचको΄ को भी आज जवाब दे दिया है। वीडियो मे΄ सिद्धू अपने तल्ख अ΄दाज मे΄ बोल रहे है΄ कि ‘आइ एम नोट फॉर सेल’। सिद्धू के इस वीडियो मे΄ गायक बी पराक का एक गीत चल रहा है और सिद्धू द्वारा विभिन्न कार्यक्रमो΄ मे΄ लिए गए भाग के वीडियो कट डाले गए है΄।
वीडियो मे΄ ज्यादातर वह शॉट दिखाए गए है΄ जिनमे΄ सिद्धू धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमो΄ मे΄ भाग लेते दिखाई दे रहे है΄। ज्यादातर शॉट सिद्धू को भीड़ से घिरा हुआ दिखाया है। इसके अलावा इस वीडियो मे΄ लिखा गया है कि वर्ष 2007 मे΄ हाईकोर्ट द्वारा एक झूठे केस मे΄ सजा सुनाई गई लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस पर रोक लगा दी। ऐसा भारतीय न्याय व्यवस्था के 60 साल के इतिहास मे΄ पहली बार हुआ कि सुप्रीम कोर्ट ने न सिर्फ झूठे केस से बरी किया बल्कि नैतिकता प्रमाण पत्र देकर चुनाव लडऩे की छूट भी दी। सिद्धू ने 90 हजार वोटो΄ के अ΄तर से चुनाव जीता। इसके बाद सिद्धू के भाजपा कार्यकाल के बारे मे΄ उल्लेख करते हुए कहा गया है कि 2009 मे΄ का΄ग्रेस लहर के दौरान सिद्धू ने तीसरी बार एमपी बनकर पूरे उार भारत से इकलौती सीट भाजपा की झोली मे΄ डाली। लोगो΄ के दिलो΄ मे΄ सिद्धू की बन चुकी जगह से घबराकर बादलो΄ ने दो बार जीती अपनी बहु को म΄त्री बनाने और चौथी बार जीत रहे सिद्धू को प΄जाब से बाहर निकालने का षडय΄त्र रच एक तीर से दो निशाने लगाने की नाकाम कोशिश की। ट्वीट मे΄ कहा गया है कि 2014 मे΄ अरूण जेटली ने सिद्धू को गाजियाबाद, पश्चिमी दिल्ली, कुरूक्षेत्र या च΄डीगढ़ से एमपी की सीट और सूचना प्रसारण म΄त्रालय आफर किया। सिद्धू ने कोई चुनाव न लडक़र प΄जाब के लिए अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए छह साल की राज्य सभा सदस्यता भी छोड़ी। ऐसा स्वत΄त्र भारत के इतिहास मे΄ पहली बार हुआ जब सिद्धू ने सब पद ठुकरा कर गुरु घर की चाकरी चुनी।
करतारपुर कॉरिडोर के मुद्दे पर विरोधियो΄ द्वारा की गई घेराब΄दी का जवाब देते हुए सिद्धू ने कहा कि प΄जाब का बुरा चाहने वाले ने उन्हे΄ खूब कोसा लेकिन वह अपने स्टै΄ड पर कायम रहे। 2017 से शहीदे आजम भगत सि΄ह के पुश्तैनी घर का ढाई लाख का बिजली बिल अपनी जेब से भरा। अमृतसर मे΄ गो ग्रीन, गो लीन प्रोजेट को एक करोड़ 25 लाख अपनी निजी कमाई से दिए। 2017 मे΄ राजासा΄सी मे΄ जली हुई फसलो΄ के नुकसान की भरपाई के लिए 15 लाख निजी कमाई से दिए। अपोलो अस्पताल मे΄ बच्चे के लीवर ट्रा΄सप्ला΄ट के लिए 10 लाख निजी कमाई से दिए।
सिद्धू ने इस वीडियो मे΄ कहा कि बाबा फरीद ईमानदारी सम्मान मिला। प΄जाब मे΄ यह पहला मौका था जब किसी नेता को यह सम्मान दिया गया। उन्हो΄ने कहा कि 2019 मे΄ विधानसभा मे΄ झोली फैलाकर बेअदबी के मुद्दे पर इ΄साफ मा΄गा और मा΄ग पूरी नही΄ होने पर सब पद त्याग दिए। सिद्धू ने इस वीडियो के माध्यम से का΄ग्रेस के भीतर तथा बाहर सभी विरोधियो΄ को घेरते हुए सवाल उठाया है कि राज्य सभा सा΄सद, म΄त्री समेत कई अन्य पदो΄ का त्यागने वाला व्यक्ति केवल प΄जाब का भला चाहता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur