Breaking News

रायपुर @ मारा गया एक करोड़ का ईनामी नक्सली

Share


रायपुर,05जून 2025(ए)। लाल आतंक का अंत हो रहा है, नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। सुरक्षाबल के वीर जवान कठिन चुनौतियों और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद नक्सलवाद के खात्मे के अभियान को ऐतिहासिक सफलता की ओर ले जा रहे हैं। आज बीजापुर में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बलों ने वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ एक और निर्णायक प्रहार किया है। तलाशी अभियान के दौरान कुख्यात नक्सली और नक्सलवादियों का केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर सहित कई नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया गया है। नक्ससलियों के लिए एक और बड़ा झटका है। वर्ष 2024-25 में ही अब तक बस्तर रेंज में 400 से अधिक नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया जा चुका है। यह उपलब्धि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की लौ जलाने का संकल्प है। हमारे जवानों का यह अद्वितीय साहस और बलिदान न केवल उनके कर्तव्यनिष्ठा को प्रदर्शित करता है, बल्कि पूरे देश को एक सकारात्मक संदेश भी देता है, भारत अब नक्सलवाद की बेडç¸यों से मुक्त हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद मुक्त बनाने का लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा होगा। सभी जवानों के शौर्य को नमन
नक्सली नेता सुधाकर हुआ ढेर
बीजापुर इलाके में सुरक्षाबल के जवानों को फिर बड़ी कामयाबी हासिल हुई हैै। नेशनल पार्क इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में बड़े नक्सली लीडर के मारे जाने की खबर हैै। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी मेंबर सुधाकर मारा गया हैै। नक्सली सुधाकर पर 50 लाख का इनाम था। बीजापुर एसपी डॉक्टर जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टी की हैै। सेंट्रल कमेटी मेंबर सुधाकर के मारे जाने को लेकर फिलहाल कोई आधिकारी जानकारी सामने नहीं आई हैै। फिलहाल जवान लगातार इलाके की सर्चिंग कर रहे हैै। मारे गए नक्सलियों की संख्या भी बढ़ सकती हैै।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply