Breaking News

अंबिकापुर @ शतरंज प्रतियोगिता में कपूर बाबू,अदिति, संस्कार व अक्षत बने विजेता

Share


  • अंबिकापुर,02 जून 2025 (घटती-घटना)। शतरंज संघ सरगुजा द्वारा एक जून को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय शतरंज भवन में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 11 बजे राम कुमार सिंह सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण, सरगुजा के मुख्य आतिथ्य एवं देवेंद्र सिंहा जिला खेल अधिकारी सरगुजा के विशिष्ट आतिथ्य और अनिल सिंह, राकेश मिश्रा के उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा ने की। प्रतियोगिता का शुभारंभ सहायक संचालक राम कुमार सिंह द्वारा नन्हे बच्चों के साथ शतरंज की चाल चल कर की गई। इस प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से 90 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता चार आयु वर्गो अंडर-11 आयु वर्ग, अंडर -13 आयु वर्ग, अंडर- 15 आयु वर्ग और सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। सभी आयु वर्गो में पांच -पांच मैच खेले गए। सीनियर वर्ग में कपूर बाबू गुप्ता (अंबिकापुर) अपने सभी मैच जीत कर चैंपियन बने,गौरव श्रीवास्तव उप विजेता रहे,वरिष्ट खिलाड़ी कमलेश तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 15 वर्ष आयु वर्ग में अदिति सिंह विजेता रहीं, ऋषभ भगत उप विजेता रहे जबकि आदर्श वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 13 वर्ष आयु वर्ग में संस्कार सिंघल(एमसीबी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, विशेष राजवाड़े उप विजेता रहे। जबकि रुद्रांश यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 11 वर्ष आयु वर्ग में अक्षत राज डांगरे विजेता बने,जबकि निवेद जायसवाल(कोरिया) उप विजेता रहे। तीसरा स्थान आर्यन राज डांगरे ने प्राप्त किया। निशु जायसवाल ओपन महिला वर्ग में विजेता बनीं। अंडर-15 बालिका आयु वर्ग में अनिष्का गुप्ता,अंडर -13 बालिका आयु वर्ग में प्रदिप्ता पाण्डेय और अंडर-11बालिका आयु वर्ग में याशिका(कोरिया) विजेता बनी। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सात्विक अग्रवाल, प्रज्वल पाण्डेय, नायशा यादव, आरव पाण्डेय,आमिल अहमद,सहज सिंह,यश कुमार गुप्ता,सुरभि राय, वरूण कुमार सोनी और उदित नारायण को विषेश पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण 5 वर्षीय बालक सात्विक अग्रवाल रहे। जिन्होंने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता समाप्ति के पश्चात पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित कर सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार राशि, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शतरंज संघ के उपाध्यक्ष एसएसपी वर्मा, सचिव एसएम कुरैशी, प्रदेश शतरंज संघ के सहसचिव एसके वैष्णव, लीड बैंक मेनेजर दीपेंद्र यादव, मालती भगत, सुनीता राजवाड़े, कुसुम यादव, असगर ईमाम, प्रदीप डांगरे,खिलाड़ी गण और उनके अभिभावक उपस्थित थे। सम्पूर्ण प्रतियोगिता का संचालन सीनियर नेशनल आर्बिटर शेष रतन जायसवाल, और अदुल शमीम(एसएनए) द्वारा किया गया। सहायक निर्णायक की भूमिका योगेंद्र गुप्ता(एसएनए),अंजुम (एसएनए) और वर्तिका तिवारी ने निभाई।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply