अंबिकापुर 07 फरवरी 2022 (घटती-घटना)। केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के अधीक्षक ने बताया है कि दरिमा थाने के अंतर्गत विचाराधीन दण्डित बंदी सेवक राम बाबूलाल पिता देवचरण निवासी पोड़ी खुर्द माझापारा केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दण्डित था वह विगत 23 जून 2021 को केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में प्रविष्ट हुआ था। उक्त बंदी जेल चिकित्सक की परामर्श पर 20 जनवरी 2022 को रात्रि 11:40 बजे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर भेजा गया था। जहां उपचार के दौरान रात्रि 12:48 बजे बंदी की मृत्यु हो गई थी।
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में डिप्टी कलेक्टर श्री सी.एस.पैंकरा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें विभिन्न बिन्दुओं की जांच करने के निर्देश दिए गए है। उनसे कहा गया है कि मृतक बंदी सेवक राम कब और कैसे मृत घोषित हुआ है। मृतक का स्वास्थ्य कब और किन कारणों से खराब था। बंदी की मृत्यु के लिए दोषी कौन-कौन हैं। क्या मृत्यु की घटना को रोका जा सकता था। नियुक्त जांच अधिकारी से 14 फरवरी 2022 तक जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए गए हैं।
Check Also
अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur