अंबिकापुर,24 मई 2025(घटती-घटना)।डबल स्टोरी मकान में चल रहे निर्माण कार्य को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल से ढक रहा अधेड़ अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंठी निवासी दीनाराम राजवाड़े पिता स्व. रामधन राजवाड़े 55 वर्ष का गांधीनगर अंबिकापुर में भी मकान है, यहां रहकर वे डबल स्टोरी मकान में निर्माण कार्य करा रहे थे। शुक्रवार को काम करने के बाद मिस्त्री, मजदूर चले गए थे। शाम को अचानक मौसम में आई तदीली को देखते हुए बारिश से अहाता निर्माण कार्य को बचाने के लिए तिरपाल से ढकते समय अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए। स्वजन उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur