Breaking News

अंबिकापुर@सडक हादसे में घायल युवक की मौत

Share


  • अंबिकापुर,21 मई 2025 (घटती-घटना)।
    भैयाथान के पास बाइक अनियंत्रित हो जाने से दो युवक घायल हो गए। दोनों आर्केस्टा कार्यक्रम कर वापस घर लौट रहे थे। एक युवक को गंभीर चोट लगने से उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुनील मानिकपुरी उम्र 30 वर्ष भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चिकिनी का रहने वाला था। वह अपने साथी ग्राम भाड़ी निवासी प्रदीप गोड़ के साथ आर्केस्टा कार्यक्रम करने ग्राम पकनी गया था। वहां से मंगलवार की रात को दोनों बाइक से वपास लौट रहे थे। रास्ते में भैयाथान के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे दोनों सडक पर गिर गए और घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए भैयाथान से सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां सुनील की स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Share

Check Also

कोरिया/पटना@ 14 महीने से ट्रांसफार्मर की बदहाली, अब 150 परिवारों का सब्र टूटा!

Share सात दिन की मियाद भी बेअसर, 26 अक्टूबर को विद्युत कार्यालय की अनिश्चितकालीन तालाबंदी …

Leave a Reply