Breaking News

अंबिकापुर@वृद्ध महिला के मोबाइल में फोन पे डाउनलोड करके 1 लाख 44 की ठगी

Share


  • अंबिकापुर,21 मई 2025 (घटती-घटना)। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर में वृद्ध महिला के मोबाइल में फोन पे डाउनलोड करके 1 लाख 44 हजार 977 रुपये ट्रांसफर करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी सीतापुर थाने में दी गई है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
    ग्राम राजापुर निवासी सुमति सिवार पति स्व. उजगार सिंह सिवार 64 वर्ष ने लिखित आवेदन पेश करके पुलिस को बताया है कि उनके पति उजागर सिंह सिदार का स्वर्गवास 24 वर्ष पूर्व हो गया है, वे शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। पति के दिवंगत होने के बाद उनका पेंशन सेंट्रल बैंक शाखा सीतापुर में जमा होता है। सेंट्रल बैंक का पास-बुक 2021 में पूरा भर गया है, जिस कारण खाता में कितना पैसा है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। कई बार बैंक से पासबुक की उन्होंने मांग की, लेकिन पास बुक नहीं है कहा गया। उनके पास एक मोबाइल फोन है, जिससे परिवार, रिश्तेदारों से बातचीत होती है। गांव के लोग जिन्हें आवश्यकता होती वे उनके मोबाइल से बातचीत कर लेते हैं। कुछ दिन पहले पता चला कि मालूम हुआ कि उनके मोबाइल फोन में किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पे ऐप डाउलोड कर दिया है और उसके माध्यम से 1 लाख 44 हजार 977 रुपये कई लोगों को ट्रांसफर कर दिया गया है। इसका विवरण सीतापुर सेन्ट्रल बैंक से प्राप्त करने के बाद उन्होंने मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले गांव के कुछ लडकों से पूछताछ की तो सभी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। महिला ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने अपने स्वर्गीय पति के स्मृति में एक शिव मंदिर बनाया है, जहां वे रोजाना आना-जाना करती थीं, किन्तु जान से मारने की धमकी मिलने के बाद से वे मंदिर में जाना-आना बंद कर दी हैं। रिपोर्ट पर पुलिस अपराध दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

Share

Check Also

कोरिया/पटना@ 14 महीने से ट्रांसफार्मर की बदहाली, अब 150 परिवारों का सब्र टूटा!

Share सात दिन की मियाद भी बेअसर, 26 अक्टूबर को विद्युत कार्यालय की अनिश्चितकालीन तालाबंदी …

Leave a Reply