Breaking News

अंबिकापुर@बेमौसम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत,जलमग्न हुई सडकें

Share


  • अंबिकापुर,21 मई 2025 (घटती-घटना)। मानसून पूर्व मौसमी हलचल के कारण बुधवार की दोपहर में हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं बेमौसम बारिश के कारण शहर की कई सडकें जलमग्न हो गया। सडकों पर तालाब जैसी स्थिति निर्मित हो गई। मौसम विभाग ने अंबिकापुर में 4.8 मिमी बारिश दर्ज किया है। जबकि अधिकत तापमान गिरकर 38.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग का मनना है कि मानसून पूर्व एक्टिविटी के कारण व बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। आने वाले एक-दो दिनों तक तापमान में वृद्धि की संभावना नहीं है।
    मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि मानसून पूर्व एक्टिविटी के कारण मौसम में बलव देख जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से सुबह से दोपहर तक तेज धूप निकल रहे हैं। इसके बाद अचानक मौसम बदल जा रहा है। तेज हवा के साथ-साथ बेंदाबांदी हो रही है। वहीं बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा के कारण उमस जैसी स्थिति बनी हुई है। इसी बीच बुधवार की सुबह से बादल व धूप के बीच उमस की स्थिति बनी हुई थी। वहीं दोपहर तीन बजे के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया और आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। अंबिकाुपर में कुल 4.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
    सडकों पर बनी तालाब जैसी स्थिति
    बेमौसम बारिश ने नगर निगम का पोल खोलकर रख दिया है। रूक-रूक कर लगभग आधे घंटे तक हुई बारिश से शहर की कई सडकें जलमग्न हो गया। सडकों पर पानी जमा हो जाने से तालाब जैसी स्थिति निर्मित हो गई। वहीं नाली का पानी भी सडक पर आ जाने से स्थिति काफी नार्किय हो गई। विशेषकर सतिपारा स्थित कैलाश मोड़ के हल्की बारिश में भी जल जमाव की स्थिति निर्मित हो जाती है। नाले का पानी सडक पर आ जाता है। इससे लोगों को आवागम में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
    लोगों की बिगड़ रही तबियत
    पिछले कई दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। पूरे दिन तेज धूप व उमस भरी गर्मी के बीच दोपहर बाद मौसम बदल रहे हैं। इससे मौसम में उतार चढ़ाव के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर इसका असर पडऩा शुरू हो गया है। विशेषकर बच्चे उल्टी-दस्त व सर्दी बुखार से पीडि़त हो रहे हैं।
    नौतपा से पूर्व तापमान में गिरावट
    नौतपा 25 मई से शुरू होने वाला है। इससे पूर्व मानसून पूर्व एक्टिविटी के कारण तापमान में गिरावट आ गई है। मौसम वैज्ञानिक का मनना है कि आने वाले दो से तीन दिनों तक तापमान में वृद्धि की संभावना नहीं है। वहीं नौतपा के दौरान तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
    मानसून समय से 1 सप्ताह पहले
    मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि इस वर्ष मानसून पूर्व एक्टिविटी शुरू हो गई है। वहीं इस वर्ष मानसून भी समय से लगभग 1 सप्ताह पूर्व आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अगर बीच में मानसून का ब्रेक नहंी हुआ तो समय से पूर्व मानसून आने की उम्मीद है।

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply