Breaking News

अम्बिकापुर@पुलिस व ड्रग्स की टीम ने की मेडिकल दुकानों की जांच

Share


अम्बिकापुर,20 मई 2025 (घटती-घटना)। गर्भपात की औषधियों से मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस व ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान मंगलवार को टीम ने शहर के विभिन्न मेडिकल संस्थान मेसर्स दिशा मेडिकल, न्यू मेडिकल स्टोर महामाया गेट के पास,इण्डियन मेडिकल स्टोर घुटरापारा,लाईफ केयर मेडिकोज चांदनी चौक अम्बिकापुर का औचक निरीक्षण किया गया। नियमानुसार क्रय-विक्रय,सीसीटीव्ही कैमरा,नशीली एवं गर्भपात की दवाइयों के संबंध में पूछताछ व चेकिंग की गई। नशीली एवं गर्भपात की दवाइयों के विरूद्व संयुक्त अभियान निरंतर जारी रहेगी। संयुक्त कार्रवाई में औषधि निरीक्षक आलोक कुमार मौर्य,अनिल कुमार पैंकरा एवं सरगुजा पुलिस से प्रआर अमित कुमार सिंह व आरक्षक रमन मण्डल सक्रिय रहे।


Share

Check Also

कोरिया/पटना@ 14 महीने से ट्रांसफार्मर की बदहाली, अब 150 परिवारों का सब्र टूटा!

Share सात दिन की मियाद भी बेअसर, 26 अक्टूबर को विद्युत कार्यालय की अनिश्चितकालीन तालाबंदी …

Leave a Reply