Breaking News

अम्बिकापुर@जनरल परेड में पुलिसकर्मियों के चेक किए गए वेश-भूषा

Share


  • अम्बिकापुर,20 मई 2025 (घटती-घटना)। थाना बतौली एवं थाना कमलेश्वरपुर में मंगलवार को जनरल परेड का आयोजन किया गया। थाना प्रभारियों द्वारा जनरल परेड के दौरान अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की वेश-भूषा चेक किया गया। पुलिस बल को ड्यूटी एवं परेड के दौरान साफ सुथरी वर्दी पहनने के दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही थाना प्रभारियों द्वारा थाना परिसर में ही पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की टोली बनाकर परेड कराया गया। अधिकारियों,कर्मचारियों को थाना परिसर की साफ सफाई पर ध्यान देने के दिशा निर्देश दिए गए। तत्पश्चात थाना प्रभारियों द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों,कर्मचारियों के कर्तव्यों की समीक्षा की गई एवं पुलिस टीम को आमजनता के हित में तत्काल अपनी सेवाएं देने के दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के कार्यक्षमता को बढ़ाए जाने के लिए एसपी राजेश अग्रवाल ने हर मंगलवार व शुक्रवार को थाना व चौकियों में जनरल परेड का आयोजन किया गया है। जनरल परेड के दौरान थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सीपी तिवारी, थाना कमलेश्वरपुर से सहायक उप निरीक्षक डेविड मिंज एवं थाना मे पदस्थ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply