Breaking News

अंबिकापुर@नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से 2 लाख की ठगी,जुर्म दर्ज

Share


  • अंबिकापुर,17 मई 2025 (घटती-घटना)। नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपए ठगी का मामला सामने आया है। पीडि़त युवक ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार दीपक सिंह पिता रमेश प्रसाद सिंह अंबिकापुर स्थित गांधीनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह पुलिस को बताया कि सूरजपुर कॉलेज रोड निवासी हेमंत नेताम से हमारे परिवार के साथ पुराना संबंध है। वह हमारे घर आना जाना करते हैं। इसी बीच उसने बताया कि मेरा मंत्रालय में जान पहचान है। तुम्हारी नौकरी लगवा दूंगा। दीपक व उसके पिता उसके झांसे में आ गए। नौकरी लगाने के लिए दीपक के पिता ने पहले डेढ लाख रुपए नकद दिए। इसके बाद नौकरी लग जाने का आश्वासन देता रहा। इसके बाद पुन: 20 जनवरी 2025 को फोन कर हेमंत ने दीपक के पिता को बताया कि नौकरी की बात आगे बढ़ गई है। इसके लिए 50 हजार रुपए और लगेगा। उसके विश्वास में आकर दीपक ने 50 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद आज तक न तो उसकी नौकरी लगी और न ही रुपए वापस कर रहा है। परेशान होकर दीपक ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Share

Check Also

कोरिया/पटना@ 14 महीने से ट्रांसफार्मर की बदहाली, अब 150 परिवारों का सब्र टूटा!

Share सात दिन की मियाद भी बेअसर, 26 अक्टूबर को विद्युत कार्यालय की अनिश्चितकालीन तालाबंदी …

Leave a Reply