Breaking News

अंबिकापुर@महिला ने पति सहित अन्य पर दर्ज कराई दहेज प्रताडऩा की रिपोर्ट

Share


अंबिकापुर,15 मई 2025 (घटती-घटना)। नव विवाहिता ने अपने पति, सास-ससुर सहित 10 लोगों पर दजेज प्रताडऩा का आरोप लगाई है। पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सुफिया बानो ग्राम अजिरमा थाना गांधीनगर की रहने वाली है। वह पुलिस को बताया है कि मेरी शादी 4 मई 2024 को एमपी के रीवा जिला निवासी मो. ताहिर से हुई थी। शादी के दौरान सुपिया के परिजन दहेज में कार, वाशिंग मशीन, टीवी, कूलर सहित नकद 21 हजार दिए थे। शादी के बाद घर वाले सेकेंड हैंड कार दिए जाने व दहेज में रुपए कम देने को लेकर प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि इसका पति पूर्व से शादी-शुदा था। इसके बावजूद धोखे से उसकी शादी करा दी गई। वहीं ससुराल वाले दहेज में नई कार व पांच लाख रुपए की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर मारपीट कर घर से भगा दिया था। पीडि़ता की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस पति मो. ताहिर सहित अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

कोरिया/पटना@ 14 महीने से ट्रांसफार्मर की बदहाली, अब 150 परिवारों का सब्र टूटा!

Share सात दिन की मियाद भी बेअसर, 26 अक्टूबर को विद्युत कार्यालय की अनिश्चितकालीन तालाबंदी …

Leave a Reply