Breaking News

बलरामपुर@बलरामपुर की बिटिया संगीता प्रजापति ने रचा इतिहास,12वीं बोर्ड में 92.40′ अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया

Share


  • बलरामपुर,14 मई 2025 (घटती-घटना)।
    बलरामपुर विकासखंड के ग्राम जवाहर नगर निवासी शिवलाल प्रजापति की सुपुत्री ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 92.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरदर में कुमारी संगीता प्रजापति 12वीं कक्षा में(कला) संकाय में अध्ययन रत थीं कड़ी मेहनत कर इस सफलता को हासिल किया है उनकी सफलता से उनके माता-पिता में बहुत प्रसन्नता है ।
    वही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरदर के प्राचार्य एवं शिक्षक गणों ने होनहार छात्रा की तारीफ की है और उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।
    संगीता के सफलता से प्रसन्नचित होकर कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक अंक नहीं,यह उस परिश्रम,समर्पण और संस्कार की कहानी है जो हमारे गांव समाज और परिवारों की असली पूंजी है।
    बिटिया संगीता तुम्हारी इस उपलब्ध ने तुम्हारे माता-पिता,पूरे जिले एवं हमारे प्रदेश को गौरव से भर दिया है
    मां भारती की ऐसी बेटियां ही नए भारत की नींव है -सशक्त शिक्षित और प्रेरणादायी तुम जैसे बच्चों को देखकर विश्वास होता है कि हमारा समाज सही दिशा में आगे बढ़ रहा है
    मैं तुम्हें दिल से शुभकामनाएं देता हूं
    आगे बढ़ो खूब पढ़ो देश और समाज को रोशन करो तुम्हारी ये उड़ान आनेवाली पीढि़यों के लिए प्रेरणा बने।

Share

Check Also

कोरिया/पटना@ 14 महीने से ट्रांसफार्मर की बदहाली, अब 150 परिवारों का सब्र टूटा!

Share सात दिन की मियाद भी बेअसर, 26 अक्टूबर को विद्युत कार्यालय की अनिश्चितकालीन तालाबंदी …

Leave a Reply