Breaking News

सूरजपुर@डीजल नापजोख करने के मामले में 1 व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,165 लीटर डीजल जप्त

Share


सूरजपुर,13 मई 2025 (घटती-घटना)। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना-चौकी प्रभारियों को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, आपराधिक प्रवृçा के लोगों पर पैनी नजर रखने एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में दिनांक 12.05.2025 को चौकी तारा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम तारा में फारेस्ट डिपो के बगल में एक मकान में मोहम्मद हुसैन ज्वलनशील पदार्थ डीजल रखकर लापरवाही पूर्वक नापजोख कर रहे है जिससे मानव जीवन के लिए संकट उत्पन्न हो सकता है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची मोहम्मद हुसैन उर्फ नान पिता अदुल खान उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम तारा जो 165 लीटर डीजल को लापरवाही पूर्वक नापजोख करते मिले जिससे वैध दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज पेश नहीं किये। आरोपी का कृत्य धारा 287 बीएनएस, ईसी एक्ट की धारा 3, 7 का पाए जाने पर 165 लीटर डीजल कीमत 15840/- रूपये का जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी तारा संजय गोस्वामी व उनकी टीम सक्रिय रही।


Share

Check Also

कोरिया/पटना@ 14 महीने से ट्रांसफार्मर की बदहाली, अब 150 परिवारों का सब्र टूटा!

Share सात दिन की मियाद भी बेअसर, 26 अक्टूबर को विद्युत कार्यालय की अनिश्चितकालीन तालाबंदी …

Leave a Reply