Breaking News

सूरजपुर@युवा कांग्रेस व एनएसयुआई मुख्यमंत्री को दिखाएगी काला झंडा

Share

सूरजपुर,07 मई 2025 (घटती-घटना)। प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटना एवं रामानुजनगर ब्लॉक के ग्राम सेन्दुरी में नाबालिक बालिका की जघन्य हत्या हुए 15 दिवस से ऊपर हो गया है अभी तक इसमें आरोपी निर्भीक होकर घूम रहे है इस मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है इन सब मामलो को लेकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेन्द्र यादव एवं एनएसयुआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू के संयुक्त नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जैसा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल रामानुजनगर ब्लॉक के ग्राम कोट पटना में चौपाल कार्यक्रम आयोजित है युवा कांग्रेस व एनएसयुआई ने बताया कि प्रशासन एवं पुलिस व्यवस्था लचर हो गई है प्रदेश में लगातार अपराधिक घटना घट रहे है इन सब मुद्दों को लेकर काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply