Breaking News

अंबिकापुर@10 वीं में भूमिका,दिव्या और खुशबू ने मेरिट में बनाई जगह,12 वीं में आयशा को मिला 7 वां रैंक

Share

अंबिकापुर,07 मई 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। 10 वीं की परीक्षा में मेरिट लिस्ट में सरगुजा जिले की 3 बेटियों भूमिका राजवाड़े, दिव्या चौहान व खुशबू बारिक ने जगह बनाई है। भूमिका को 9 वां जबकि दिव्या व खुशबू ने 10 वां रैंक हासिल किया है। वहीं 12वीं बोर्ड में सरगुजा से आयशा खान ने 7वां रैंक प्राप्त किया है। दोनों ही परीक्षाओं में बेटियों ने सरगुजा का नाम रौशन किया है, जबकि एक भी छात्र मेरिट लिस्ट में जगह नहीं बना पाए। सरगुजा जिले की बात करें तो 10 वीं में लखनपुर विकासखंड के लटोरी स्थित शासकीय हाईस्कूल की छात्रा भूमिका राजवाड़े ने 97.83 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट लिस्ट में 9 वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं प्रयास आवासीय विद्यालय अंबिकापुर की 2 छात्राओं दिव्या चौहान व खुशबू बारिक को 97.67 प्रतिशत अंकों के साथ 10 वां स्थान मिला है। कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट लिस्ट में 9वां स्थान प्राप्त करने वाली भूमिका राजवाड़े किसान की बेटी है। वह सरकारी कोचिंग की मदद से सफलता प्राप्त की है। भूमिका बताती है कि आगे की पढ़ाई पूरी कर मैँ इंजीनियर बनना चाहती हूं। कक्षा 10 वीं में मेरिट लिस्ट में स्थान बना चुकी छात्रा भूमिका राजवाड़े से मल्टीपरज स्कूल में कलेक्टर विलास भोसकर से मिली। इस दौरान कलेक्टर ने उसे इसी तरह आगे बढ़ते रहने की शुभकानाएं दी। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि पिछले वर्ष कक्षा 10 वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षा में सरगुजा की स्थिति कुछ अच्छी नहीं थी। इस लिए वर्ष 2025 की तैयारी पूर्व से की गई थी। बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम आए इसके लिए सरगुजा सुपर-30 निकाला गया था। इसी का परिणाम है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बेहतर रहा है।
12 वीं में सरगुजा सेमेरिट में सिर्फ एक छात्रा
वहीं 12 वीं बोर्ड में छात्रा आयशा खान ने 96.95 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट लिस्ट में 7 वां स्थान प्राप्त किया है। दोनों ही परीक्षाओं में सरगुजा की बेटियों ने कमाल किया है। इस उपलब्ध सरगुजा कलेक्टर, स्कूल प्रबंधन समेत उनके परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ये रहा तीनों जिले का परीक्षा परिणाम
वहीं कक्षा 10 वीं में सरगुजा जिले में 8051 विद्यार्थी सफल हुए हैं। जिसमें प्रथम श्रेणी से 4366,द्वितीय श्रेणी 3452 व तृतीय श्रेणी से 233 विद्यार्थी उतिर्ण हुए हैं। जो कि 87.58 प्रतिशत है। जबकि बलरामपुर जिले से 7480 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। प्रथम श्रेणी से 3575, द्वितीय श्रेणी से 3523 व तृतीय श्रेणी से 382 विद्यार्थी उत्तीण हुए हैं। जो कि 81.10 प्रतिशत है। इसी तरह सूरजपुर में 7492 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। प्रथम श्रेणी से 3187, द्वितीय श्रेणी से 3782 व तृतीय श्रेणी से 523 विद्यार्थी उत्तीणर्ण हुए हैं। जो कि कुल 74.72 प्रतिशत है। इसी तरह कक्षा 12वीं में बलरामपुर जिले से 5779 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। जो कि 82.82 प्रतिशत है। प्रथम श्रेणी से 2423, द्वितीय श्रेणी से 3157 व तृतीय श्रेणी से 199 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। सूरजपुर जिले से कुल 5612 विद्यार्थी सफल हुए हैं। जो कि 72.37 प्रतिशत है। जिसमें प्रथम श्रेणी से 2021, द्वितीय श्रेणी से 3263 व तृतीय श्रेणी से 328 विद्यार्थी सफल हुए हैं। वहीं सरगुजा जिले से कुल 6826 विद्यार्थी सफल हुए हैं। जो कि 85.94 प्रतिशत है। जिसमें प्रथम श्रेणी से 3565, द्वितीय श्रेणी से 3131 व तृतीय श्रेणी से 130 विद्यार्थी सफल हुए हैं।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं…
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जिले के सफलता हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सरगुजा 30 आवासीय कोचिंग के विद्यार्थियों से मिलकर उन्हें बधाई दी। सरगुजा 30 में अध्ययन करने वाली छात्रा भूमिका राजवाड़े ने हाई स्कूल परीक्षा में 97.83 प्रतिशत एवं हायर सेकेंडरी की परीक्षा में प्रीति गुप्ता ने 93.20 प्रतिशत प्राप्त कर सफलता हासिल की है। कलेक्टर श्री भोसकर ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि इसी तरह आगे भी ईमानदारी के साथ मेहनत करें,खुद पर भरोसा रखे, आप सभी ने अच्छा मेहनत किया, निश्चित रूप से आप सभी की मेहनत रंग लाई है।उन्होंने इस हेतु उपस्थित शिक्षकों और अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरगुजा 30 का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विशेष तैयारी कराना है, जिससे बोर्ड परीक्षा में सरगुजा जिले का प्रदर्शन बेहतर हो और आज परिणाम हम सबके सामने है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि आगे भी कक्षाओं का बेहतर संचालन हो,ताकि आने वाले सत्र में भी सरगुजा जिले के विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply