अंबिकापुर 3 फरवरी 2022 (घटती-घटना)। सिंचाई करने के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आ गया। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुनील कुमार पिता लोहन साय उम्र 23 वर्ष ग्राम परसावर कला थाना राजपुर का रहने वाला था। वह बुधवार की दोपहर खेत में पानी पटाने गया था। इस दौरान पंप चालू करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अंबिकापुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान
Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur