Breaking News

सूरजपुर@सुशासन तिहार अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 मंगल भवन मे आयोजित हुआ समाधान शिविर

Share


प्राप्त आवेदनों पर हुई त्वरित कार्रवाई
सूरजपुर,06 मई 2025 (घटती-घटना)। राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के अंतर्गत आज नगर के मंगल भवन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की।
आवेदनों में प्रमुख रूप से प्लाटिंग के बाद सड़क को नगर पालिका को सौंपने, वार्ड क्रमांक 01 महगंवा चौक में हैण्डपंप की मरम्मत, वार्ड क्रमांक 02 महगंवा उपरपारा के बरगाह मोहल्ला में सीसी रोड की ऊँचाई बढ़ाने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने,वार्ड क्रमांक 02 में नाली ढक्कन लगाने, वार्ड क्रमांक 04 में हैण्डपंप लगाने, ऋण पुस्तिका बनवाने,शासकीय हैण्डपंप में समरसीबल मोटर लगाने, तालाब की सफाई,सीसी रोड निर्माण एवं हाई मास्ट लाइट लगाने की मांगें शामिल थीं। नगर पालिका द्वारा इन सभी आवेदनों पर आवश्यकता अनुसार कार्रवाई की गई। निराकरण योग्य मांगों पर तत्काल कार्यवाही की गई। इसी क्रम में तालाब की सफाई का कार्य पूर्ण किया गया। वहीं अन्य मामलों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया गया ताकि समय बद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।


Share

Check Also

कोरिया/पटना@ 14 महीने से ट्रांसफार्मर की बदहाली, अब 150 परिवारों का सब्र टूटा!

Share सात दिन की मियाद भी बेअसर, 26 अक्टूबर को विद्युत कार्यालय की अनिश्चितकालीन तालाबंदी …

Leave a Reply