Breaking News

अंबिकापुर@सडक हादसे में घायल किशोरी की मौत

Share


  • अंबिकापुर,02 मई 2025 (घटती-घटना)।
    लैलूंगा के बूढ़ाडांड़ के पास 22 अपै्रल को हुए सडक हादसे में घायल किशोरी की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। जानकारी के अनुसार मालती राठिया पिता चमरू राम उम्र 15 वर्ष लैलूंगा की रहने वाली थी। वह 22 अपै्रल को कौशल राठिया व नीलम के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापस आने के दौरान बूढ़ाडांड़ मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में कौशल की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से जख्मी मालती व नीलम को इलाज के लिए अंबिकापुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मालती के परिजन के पास रुपए खत्म हो जाने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply