
अंबिकापुर,01 मई 2025 (घटती-घटना)। केन्द्र सरकार द्वारा जाति जनगणना कराए जाने के फैसले को ओबीसी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष परशुराम सोनी व ओबीसी महासभा के प्रदेश सचिव अंबिकापुर सुभाष चंद्र साहू ने स्वागत योग्य बताया है। उन्होंने कहा है कि लगभग 4 वर्ष से ओबीसी की जनगणना पृथक से हो एवं 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा था। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से हमेशा से मांग की जा रही थी। केन्द्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराए जाने के फैसले पर ओबीसी के सदस्यों में हर्ष है। प्रदेश एवं सरगुजा संभाग ओबीसी महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने आभार व्यक्त किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur