Breaking News

अंबिकापुर@जिला ग्रंथालय में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

Share

  • अंबिकापुर,30 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के तत्वाधान में जिला ग्रंथालय अम्बिकापुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 80 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिन्हें नए कानून बीएसए-2023,बिएनएस-2023, बीएनएसएस-2023 के बारे में जानकारी प्रदान की गई। विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्य व शक्तियों के बारे में बताया गया। महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा के सम्बन्ध मे पास्को एक्ट के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। सुदूर अंचल के व्यक्ति को सहजता से सुलभ न्याय कैसे मिले के सम्बन्ध में प्रमुख वक्ता तृतीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री मुकेश कुमार तिवारी ने सभी को जानकारी दी। इस अवसर पर ग्रंथपाल श्री मुकेश कुमार दुबे,श्रीमती स्वाती सहगल उपस्थित रहे।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply