मुम्बई ,02 फरवरी 2022 (ए)। बॉलीवुड एक्टर अमिताभ दयाल का 61 साल की उम्र में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया है। अमिताभ ने चार दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि किस तरह वो लगातार कोविड से लड़ रहे हैं और रोज अपने फैंस से मिलते रहेंगे। अमिताभ दयाल ने बुधवार को हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। उनकी पत्नी मृणालिनी पाटिल ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। अमिताभ के निधन के बाद उनके फैंस में शोक की लहर है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur