Breaking News

अंबिकापुर,@शहर में रवीन्द्र नाथ टैगोर की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की

Share

अंबिकापुर,30 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। आदया महिला बंग समिति के सदस्यों ने नगर निगम के महापौर मंजूषा भगत व सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी को ज्ञान सौंपकर शहर में रवीन्द्र नाथ टैगोर की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में समिति ने उल्लेख किया है कि राष्ट्रगान के रचयिता, साहित्य में प्रथम नोबल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की प्रतिमा स्थापित कर उनके नाम से एक चौक हमारे शहर में भी बने,हम सब इस सम्मान के लिए आभारी रहेंगे, इस वर्ष 7 मई को रवीन्द्र जयंती पर आदया बंग समिति, सार्वजनिक आयोजन नहीं करेगी,पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पीडि़त परिवारों के दुःख में हम अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।


Share

Check Also

कोरिया/पटना@ 14 महीने से ट्रांसफार्मर की बदहाली, अब 150 परिवारों का सब्र टूटा!

Share सात दिन की मियाद भी बेअसर, 26 अक्टूबर को विद्युत कार्यालय की अनिश्चितकालीन तालाबंदी …

Leave a Reply