Breaking News

अंबिकापुर@राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए नेटबॉल खिलाडि़यों का हुुआ ट्रायल

Share

अंबिकापुर,30 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छाीसगढ़ की नेटबॉल टीम 2025-26 सत्र के सभी राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी। जिसके लिए बुधवार को सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर श्रेणियों का ट्रायल गांधी स्टेडियम में स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में किया गया। जिसमें सुरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। संभाग प्रभारी कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि इसमें संभाग के खिलाडिय़ों ने भाग लिया और राष्ट्रीय नेटबॉल मेडलिस्ट खुशबू गुप्ता ने सभी खिलाड़ी को खेल की बारीकियों एवं तकनीकों के बारे में बताया। संघ के सचिव रजत सिंह ने कहा इस सत्र में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर श्रेणियों में ट्रेडिशनल नेटबॉल, फास्ट 5, मिक्स्ड नेटबॉल और बीच नेटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होने वाली जिसमें सरगुजा संभाग के खिलाड़ी प्रदेश टीम में शामिल होंगे।


Share

Check Also

कोरिया/पटना@ 14 महीने से ट्रांसफार्मर की बदहाली, अब 150 परिवारों का सब्र टूटा!

Share सात दिन की मियाद भी बेअसर, 26 अक्टूबर को विद्युत कार्यालय की अनिश्चितकालीन तालाबंदी …

Leave a Reply