नई दिल्ली,02 फरवरी 2022 (ए)। तमिलनाडु में पिछले साल अक्टूबर और नवंबर माह में भीषण बारिश की वजह से हुए नुकसान का मुद्दा उठाते हुए राज्यसभा में बुधवार को द्रमुक के एक सदस्य ने सरकार से तत्काल वित्तीय सहायता की मांग की ताकि राज्य के लोगों को राहत मुहैया कराई जा सके।
शून्यकाल के दौरान द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सदस्य पी विल्सन ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि अक्टूबर, नवंबर 2021 में भीषण बारिश की वजह से तमिलनाडु के कई जिले प्रभावित हुए और अवसंरचना से लेकर फसल तक को व्यापक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी की वजह से पहले से ही आर्थिक संकट का सामना कर रही तमिलनाडु सरकार ने राज्य के लोगों को यथासंभव मदद दी है लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। विल्सन ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय दल भी गया था लेकिन ढाई महीने बीत जाने के बाद भी अब तक केंद्र की ओर से राज्य को कोई आर्थिक मदद नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि इस बारे में केंद्र को राज्य की ओर से तीन ज्ञापन दिए गए और प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री के समक्ष अभ्यावेदन भी दिया गया किंतु अब तक कोई मदद नहीं मिली है।
विल्सन ने सरकार से मांग की कि राज्य को तत्काल छह हजार करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी जाए ताकि लोगों को राहत दी जा सके।
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के विजय साई रेड्डी ने शून्यकाल में तिरूमला तिरूपति देवस्थानम से जुड़ा मुद्दा उठाया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur