श्रीनगर,02 फरवरी 2022 (ए)। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जिले में नौपोरा इलाके के नदीगाम गांव की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गयी जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। प्रवक्ता ने बताया कि विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।
Check Also
नई दिल्ली@अस्पताल से छुट्टी के बाद राजघाट पहुंचे सोनम वांगचुक,बोले…गांधीजी का रास्ता आज भी सबसे सही…
Share नई दिल्ली,27 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur