Breaking News

अंबिकापुर@शराब दुकानों के करीब अब नहीं चलेंगे अघोषित चखना सेंटर

Share

अंबिकापुर 2 फरवरी 2022 (घटती-घटना)। सरगुजा के शराब दुकानों के पास लगने वाली अवैध चखना सेंटरों पर प्रशासन ने नकेल कसने का जिम्मा उठाया है। बुधवार की देर शाम कलेक्टर संजीव कुमार झा खैरबार धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के लिए निकले तो रास्ते में गाड़ाघाट शराब दुकान के पास अघोषित रूप से चल रहे चखना सैंटरों में कुछ शराबियों पर उनकी नजर पड़ी शराबियों द्वारा अवैध रूप से चल रहे चखना सेंटरों में बैठकर शराब सेवन किया जा रहा था। इसे देखते ही कलक्टर ने नायब तहसीलदार किशोर वर्मा को शराब दुकान के पास स्थित अघोषित चखना सेंटरों और ठेलों को वहां से त्वरित हटाने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद नायब तहसीलदार एवं प्रशासनिक टीम द्वारा गाड़ाघाट स्थित मदिरा दुकान के पास अघोषित चखना सेंटरों को हटाया गया। साथ ही वहां पर चखना सेंटर चलाने वालों को हिदायत भी दी गई है कि अब वह दोबारा ऐसा करते हुए पाए जाएंगे तो उन पर फाइन के साथ-साथ अपराध दर्ज कर कार्रवाई भी की जाएगी।


Share

Check Also

रायपुर@पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि,अन्याय पर होगा प्रदेशव्यापी विरोध:प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन

Share रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और पत्रकार एकजुटता पर बनी रणनीति …

Leave a Reply