अंबिकापुर 2 फरवरी 2022 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह जिला महामंत्री देवनाथ सिंह जिला पंचायत सदस्य विमला पैकरा भाजयुमो जिला महामंत्री संजीव वर्मा की उपस्थिति में दरिमा मंडल के 50 कार्यकर्ताओं द्वारा मंडल के अध्यक्ष सुनील यादव एवं दिलीप कश्यप के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा में काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राजनीतिक दल है जहां पर कोई भी व्यक्ति गरीब हो या अमीर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को प्राप्त कर सकता है परंतु भारत में जितने भी राजनीतिक दल हैं या तो वह क्षेत्रीय दल है या किसी राष्ट्रीय दल को समर्थन करने वाले और कांग्रेस राष्ट्रीय दल है मगर पर्दे के पीछे वह केवल एक परिवार की पार्टी है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी से जुडऩे के बाद गांव कार्यकर्ता अपने आप को राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए तत्पर रहता है इस अवसर पर रामप्रवेश पांडे जी रोहित कुशवाहा जी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रवेश करने वाले नए कार्यकर्ता जगन्नाथ राजवाड़े कलिंदर राजवाड़े कौशल कुमार यादव लवकेश राजवाड़े सुरेंद्र राजवाड़े मिथिलेश मरावी मनीष राजवाड़े तपेश्वर राजवाड़े अविनाश दास अमित राजवाड़े असम दास सुनील सिंह रमेश राजवाड़े गजानंद चौबे रवि तेजा हेम नारायण राजवाड़े सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur