अंबिकापुर 01 फरवरी 2022 (घटती-घटना)। एनजीटी के फैसले बाद भी भाजपा पार्षद की शिकायत पर कलेक्टर द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य केबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के खिलाफ़ की गई गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी से सरगुजा के कांग्रेस कर्यकर्ता आक्रोशित हैं। नाराज कार्यकर्ता आज कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता आशीष वर्मा ने एक बयान जारी कर कहा है कि भाजपा पार्षद जो आरोप लगा रहे हैं उस पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल बोर्ड पूर्व में ही निर्णय दे चुकी है।ऐसा भी नहीं हसि कि कलेक्टर इससे वाकिफ नहीं हैं, तत्कालीन कलेक्टर स्वयं इस प्रकरण में पक्षकार रहे हैं। इन सबके बाबजूद कलेक्टर द्वारा वरिष्ठ मंत्री के विरुद्ध बयान देना यह दर्शाता है कि कलेक्टर विपक्ष के एजेंट की भूमिका में है। वे लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं।उनके गैरजिम्मेदाराना बयान से सरगुजा के कांग्रेसजनो में आक्रोश है।स्वस्थ्यमंत्री टीएस सिंह देव की समझाइश के बाद भी कार्यकर्ता लगातार उनके खिलाफ किये जा षड्यंत्र से नाराज हैं।सरगुजा के कांग्रेसजनो ने आज 2 फरवरी को 11:30 बजे कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur