बैकु΄ठपुर 25 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। गत दिवस भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मसप्ताह के अवसर पर प्रदेश व्यापी कार्यक्रम में भाजपा जç¸ला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में भाजयुमो मंडल हसदेव जç¸ला कोरिया के तत्वावधान में सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम के शुभ अवसर पर युवा चौपाल का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खोंगापानी के मुख्य बाज़ार में आयोजित सभा में प्रदेश सरकार के बेरोज़गारी भत्ते के झूठे वादों को याद दिलाते हुए भाजयुमो केजç¸ला महामंत्री शारदा प्रसाद गुप्ता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा साप्ताहिक बाज़ार में बेरोज़गारी भत्ते का फार्म भरवाया गया। घुटरीटोला से युवा मोर्चा के उत्साही कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा महामंत्री शारदा गुप्ता का स्वागत किया एवं बाइक रैली के माध्यम से सभा स्थल तक लेकर आए, इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने अपने उद्बोधन में इस कार्यक्रम के विषय में सविस्तार जानकारी दी। अपने उद्बोधन में शारदा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बेरोज़गारों से छल किया है जिसे छत्तीसगढ़ का युवा कभी नहीं भूलेगा और आगामी चुनावों में यही युवा शक्ति सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा। निकम्मी प्रदेश सरकार को उसके वादे याद दिलाने के लिए बेरोज़गारी भत्ते का फार्म भरवाने का काम किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दिलीप सेन ने किया एवं आभार प्रदर्शन जç¸ला सोशल मीडिया प्रमुख चंदन कुमार ने किया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल महामंत्री मनीष सिंह, भाजयुमो जç¸ला सोसल मीडिया प्रमुख जलील शाह, जç¸ला प्रचार प्रमुख आदित्य अग्रवाल, जç¸ला स्वाध्याय मंडल प्रमुख मनोज सोनवानी, नागपुर मंडल अध्यक्ष धरमपाल सिंह टेकाम, जç¸ला कार्यसमिति सदस्य लोक राजवाड़े झगराखाँड़ के नेता प्रतिपक्ष उमेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय, सहित मंडल के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, कृष्णा पटेल सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा मंडल हसदेव के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur