Breaking News

अम्बिकापुर@छोटे बेटे ने ड΄डे से पीटकर की मा΄ की हत्या,गिरफ्तार

Share


अम्बिकापुर,13 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी मे΄ 10 अपै्रल की रात को एक युवक ने अपनी मा΄ के कमरे मे΄ बड़े भाई के दोस्त को साता देख आग बबूला हो गया। वह गुस्से मे΄ आकर मा΄ व बड़े भाई के दोस्त की पिटाई करने लगा। युवक ने वहा΄ से भाग कर अपनी जान बचाई। लाठी ड΄डे से पीट कर मा΄ को अधमरा कर दिया। महिला दो दिनो΄ से घायल अवस्था मे΄ पड़ी रही पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल नही΄ ले गए। अ΄तत: महिला की मौत रविवार को हो गई। मामले मे΄ दरिमा पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है।
दरिमा थाना प्रभारी शशिका΄त सिन्हा ने बताया कि मृतका मानकु΄वर मरावी उम्र 60 वर्ष 10 अपै्रल की रात को घर मे΄ थी। इस दौरान इसका बड़ा बेटा व उसका दोस्त शराब के नशे मे΄ दूसरे कमरे मे΄ सोया था। रात करीब 9 बजे के बाद मानकु΄वर का छोटा बेटा छोटू मरावी घर आया। वह देखा की उसका बड़ा बड़ा भाई अपने दोस्त के साथ कमरे मे΄ सोया है। इसके बाद छोटू भी अपने कमरे मे΄ सोने चला गया। देर रात को जब छोटू उठा तो देखा की उसके मा΄ के कमरे मे΄ उसके बड़े भाई का दोस्त भजन राम टेकाम मा΄ के बिस्तर पर सोया है। यह देखकर वह आग बबूला हो गया। गुस्से मे΄ आकर छोटू ने भजन राम को कमरे से बाहर निकलाकर मारपीट करने लगा। इस दौरान बीच बचाव करने पहु΄ची मा΄ को भी उसने मारपीट करने लगा। तभी मौका पाकर भजन राम वहा΄ से भाग गया। गलत श΄का पर छोटू ने अपनी मा΄ को ड΄डे से बेदम पिटाई कर दी। इससे महिला ग΄भीर रूप से जख्मी हो गई। इसक बाद परिजन उसे इलाज कराने के बजाए घर मे΄ ही छोड़ दिए। समय पर इलाज न मिलने के कारण महिला की मौत रविवार को हो गई। वही΄ मामले मे΄ पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@भाजपा जिला कोरिया की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ से शक्ति केंद्र तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Share मंडलवार समीक्षा,आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार,बैठकों में उपस्थिति को लेकर भी जारी हुए निर्देश …

Leave a Reply