सीएम चन्नी दो सीटों पर लड़ेंगे चुनाव,अदिति सिंह के पति का टिकट कटा
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने विष्णु शर्मा को उतारा है। बरनाला विधानसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के बेटे मनीष बंसल को पार्टी ने टिकट दिया है। जलालाबाद सीट पर सुखबीर सिंह बादल को कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सिंह फलियांवाला टक्कर देंगे
चंडीगढ़, 30 जनवरी 2022 (ए)। पंजाब विधानसभा के लिए कांग्रेस ने रविवार को आठ प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने उन्हें भदौड़ और श्री चमकौर साहिब विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने नवांशहर से मौजूदा विधायक अंगद सिंह सैनी का टिकट काट दिया है। पार्टी ने उनकी जगह सतबीर सिंह सैनी को टिकट दिया है। अंगद सिंह सैनी उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर सीट से विधायक अदिति सिंह के पति हैं। चुनाव से ठीक पहले अदिति सिंह कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गईं हैं। भाजपा ने उन्हें रायबरेली सदर से अपना प्रत्याशी बनाया है।
अमरिंदर सिंह के खिलाफ विष्णु शर्मा को उतारा
अटारी आरक्षित सीट पर कांग्रेस ने तरसेम सिंह को उतारा है। खेमकरन से सुखपाल सिंह भुल्लर, नवांशहर से सतबीर सिंह सैनी, लुधियाना दक्षिण से ईश्वजोत सिंह चीमा कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। जलालाबाद सीट पर शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ कांग्रेस ने मोहन सिंह फलियांवाला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भदौड़ आरक्षित सीट से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव मैदान में उतरे हैं। बरनाला से कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के बेटे मनीष बंसल को टिकट दिया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ पटियाला विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने विष्णु शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।
विधायक ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडऩे से किया इनकार,
पत् नी ने हाल ही में बीजेपी का थामा दामन
पंजाब में होने वाने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. लेकिन इसमें एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. दरअसल, कांग्रेस ने नवां शहर से सतबीर सिंह सैनी को मैदान में उतारा है, लेकिन जानकारी के मुताबिक इस सीट से मौजूदा विधायक अंगद सिंह सैनी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया था. बता दें कि अंगद सिंह सैनी अदिति सिंह के पति हैं. अदिति सिंह ने हाल ही में कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामन थाम लिया था. उन्हें भाजपा ने रायबरेली से चुनावी रण में टिकट दी है. ऐसे में सस्पेंस बरकरार है कि वह निर्दलीय के तौर पर नामांकन भरेंगे या फिर किसी पार्टी का दामन थामेंगे. अब कांग्रेस ने नवांशहर से सतबीर सिंह सैनी को टिकट दी है.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur