Breaking News

अम्बिकापुर,@प्रेमी से बात करने के बाद किशोरी फांसी लगाकर खुदकुशी की

Share

अम्बिकापुर,01 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। पत्थलगांव की एक किशोरी ने अज्ञात कारण से फांसी लगा ली थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन का कहना है कि आत्महत्या से पूर्व किशोरी मोबाइल से प्रेमी से बात की थी।
जानकारी के अनुसार किशोरी कुछ दिन पूर्व 11वीं की परीक्षा दी थी। 29 मार्च को वह काम करने के लिए मां के साथ सरईपारा गई थी। तबियत ठिक नहीं होने पर मां ने किशोरी को घर भेज दिया था। घर आने के बाद वह दरवाजे को अंदर से बंद करके फांसी लगा ली। परिजन दरवाजा खोलवाने की कोशिश किए पर वह नहीं खोली। परिजन ने दरवाजे को तोडकर कमरे में गए तो वह फांसी पर लटकी थी। परिजन उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराए थे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोरी की मां का कहना है कि वह घटना से पूर्व एक युवक से फोन पर बात की थी। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply