अम्बिकापुर,01 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए राज्य के सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय छाीसगढ़ द्वारा जारी पत्र के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया है, जिसके अनुसार सोमवार से शनिवार तक शाला संचालन के समय में एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक/हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संचालित होंगी। ऐसी शालाएं जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती हैं, वहां प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक तथा हाई व हायर सेकेण्डरी शालाएं सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगी। यह आदेश 2 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक प्रभावशील रहेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur