Breaking News

अंबिकापुर@चैत्र नवरात्र पर महामाया पहाड़ स्थित गणपतिधाम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Share


अंबिकापुर,31 मार्च 2025 (घटती-घटना)। महामाया सेवा भारती द्वारा हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर महामाया पहाड़ स्थित गणपतिधाम में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जरूरतमंद लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। शिविर में रक्तदान, लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, बीएमडी टेस्ट जैसी जांचें नि:शुल्क की गईं। साथ ही अनुभवी चिकित्सकों ने परामर्श देकर आवश्यक दवाइयां भी वितरित कीं। महामाया सेवा भारती के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलध कराना है। आयोजकों ने इस सेवा कार्य को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और सहभागियों का आभार व्यक्त किया। गणपतिधाम में आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर सेवा, समर्पण और मानवता का अनुपम उदाहरण बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्वास्थ्य शिविर में प्रमुख रूप से नारायण नामदेव (सह प्रांत प्रचारक),भगवान दास अग्रवाल,गोल्डी बिहाड़े,अध्यक्ष, बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति, शैलेष सिंह, जितेंद्र सोनी, राजेश सिंह, इंदर भगत, अनीश सिंह, अंशुल श्रीवास्तव, शरद सिन्हा ,नितिन गुप्ता, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply