भोपाल ,29 जनवरी 2022 (ए)।नए साल 2022 में मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है।आए दिन विभिन्न विभागों में अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं। आज 29 जनवरी 2022 शनिवार को गृह विभाग ने आईपीएस अफसर की ट्रांसफर लिस्ट की जारी की है। सूची में 6 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आईपीएस तबादला सूची में बैच 2008 के आईपीएस और मुरैना एसपी ललित शाक्यवार को पीएचक्यू में उप पुलिस महानिरीक्षक बनाकर भेजा है। मुकेश कुमार श्रीवास्तव को सीधी एसपी बनाया गया है। इसी तरह, रतलाम एसपी गौरव कुमार तिवारी को भोपाल एटीएस एसपी की कमान सौंपी है। इसके अलावा बालाघाट एसपी अभिषेक तिवारी को रतलाम एसपी सेनानी 17वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल भिंड में पदस्थ आशुतोष बागरी को मुरैना एसपी और सेनानी हॉकफोर्स बालाघाट में पदस्थ समीर सौरभ को बालाघाट एसपी नियुक्त किया है।
Check Also
नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा
Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur